गुमला, फरवरी 26 -- घाघरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुकानों की छत तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी सानिया मोबाइल दुकान और दीपशिखा श्रृंगार स्टोर में हुई। दीपशिखा श्रृंगार स्टोर के संचालक उपेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा पड़ा था और छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि चोर करीब 10 हजार रुपये का सामान तथा काउंटर में रखे लगभग एक हजार रुपये नगद ले गए। वहीं सानिया मोबाइल दुकान के संचालक विक्की साहू ने बताया कि उनके दुकान से सामान की चोरी नहीं हुई, लेकिन चोरों ने छत का एस्बेस्टस पूरी तरह तोड़ दिया। सीलिंग नहीं टूट पाने के कारण वहां चोरी नहीं हो सकी। घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.