गुमला, फरवरी 12 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में पेशा क्षेत्र के मुखिया व पंचायत सचिव के लिए रेबेमपेड आरजीएसए अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिव को ग्रामीण विकास योजनाओं के पेशा क्षेत्र में प्रभावी संचालन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा पंचायत सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियां प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन पर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत संचालन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन, ग्राम सभा की भूमिका, सामाजिक अंकेक्षण तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्...