गुमला, दिसम्बर 24 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को तीन नए मतदान केंद्र बढ़ाने के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बढ़ाए जा रहे मतदान केंद्रों की जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई। बीडीओ ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों में 1200 से अधिक मतदाता हैं। वहां चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान केंद्र का विखंडीकरण कर दो भागों में बांटा जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत घाघरा प्रखंड में तीन नए मतदान केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जिला निर्वाचन विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बढ़ाए गए मतदान केंद्रों में केंद्र संख्या 176 आदर, 184 ईचा एवं 220 पोढा शामिल हैं। राजनीतिक दलों को पहले से इसकी जान...