गुमला, अगस्त 11 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड बंद के आह्वान पर मंगलवार को जिले के घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक तिनमुहानी के पास करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इससे गुमला, नेतरहाट और लोहरदगा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- झारखंड बंद के दौरान नगड़ी में एनएच जाम, भाजपा कार्यकर्ता हिरासत मेंसामाजिक स्थिति यह भी पढ़ें- Ranchi News: शहर में सड़कों पर टायर जला और बांस लगाकर यातायात को रोका यह भी पढ़ें- छात्रों पर हुए पुलिस बल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...