घाघरा में डूबे वृद्ध का का उतराता मिला शव
बहराइच, अगस्त 18 -- जरवलरोड, संवाददाता ।घाघरा नदी की बाढ़ के पानी में भैंस चराने के दौरान डूबे अधेड़ का शव तीसरे दिन उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जरवलरोड थाने के धनराजपुर के मजरे बाबाकुट्टी गांव निवासी धनीराम यादव ( 60) पुत्र भरोसे रविवार को भैंस चराने के लिए घाघरा नदी के किनारे गए थे। भैंस को नदी पार कराने के दौरान अचानक उनका पैर गहरे पानी में चला गया और वह नदी में डूब कर लापता हो गए थे। सूचना पर जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लगातार उनकी तलाश कराई जा रही थी। मंगलवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर वृद्ध का शव उतराता हुआ बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.