गुमला, मार्च 8 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र में जंगली भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। पहली घटना देवाकी कुसुमटोली की है। जहां विष्णु उरांव पर जंगली भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। विष्णु उरांव ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागते हुए घर पहुंचा। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक गार्ड ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे घाघरा-पुटो रोड की ओर से एक जंगली भालू अस्पताल परिसर तक पहुंच गया था। हालांकि लोगों की आहट पाकर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.