घाघरा में घर के बाहर खड़ी पिकअप किराना सामान समेत चोरी
गुमला, जून 27 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार देर रात घर के बाहर खड़ी एक मालवाहक पिकअप वाहन को उसमें लदे लाखों रुपये के किराना सामान समेत चोरी कर लिया। घटना ब्लॉक परिसर से सटे इलाके की है। पीड़ित मंटू साहु ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार मंटू साहु की पिकअप (जेएच-01एफके-4786) रांची से करीब साढ़े चार लाख रुपये का किराना सामान लेकर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे घाघरा पहुंची थी। चालक ने वाहन को घर के सामने खड़ा कर दिया। शनिवार सुबह उठने पर वाहन वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रभारी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.