गुमला, जून 18 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मुखिया कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को न्यू डेंटल वर्ल्ड क्लीनिक का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव एवं सदर मुखिया योगेंद्र भगत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समीर उरांव ने कहा कि क्लीनिक खुलने से क्षेत्र के लोगों को दांत संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।क्लीनिक संचालक डॉ. अविनाश कुमार यादव ने बताया कि घाघरा कई प्रखंडों का केंद्र बिंदु है, जहां आसपास के क्षेत्रों से लोग आते हैं। स्थानीय जरूरतों को देखते हुए यहां क्लीनिक शुरू किया गया है।मौके पर डॉ. रूद्र कश्यप, मनीष कुमार लाल, अशोक यादव, आशुतोष यादव, अनमोल साहू, संकेत भगत सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...