गुमला, फरवरी 22 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी नदी से पुलिस ने पाकरटोली निवासी बागु उरांव का शव बरामद किया है। घटना को लेकर परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पत्नी शुकरो उराईन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को गांव में शादी समारोह था। उनके पति बागु उरांव शनिवार अपराह्न करीब चार बजे मेहमानी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।रात में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे ग्रामीणों ने नदी में एक शव होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा गया तो शव की पहचान बागु उरांव के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को नदी से बाहर निकाला गया।मृतक की पत्नी ने बताया कि बागु उरांव आमतौर पर नदी की ओर नहीं जाता था, ऐसे में वह नदी तक कैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.