गुमला, फरवरी 16 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित कॉपरेटिव बैंक के सामने से एक बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी गई बाइक संख्याजेएच07एच/7824 घाघरा के गुटवा परसाटोली निवासी कृष्णा गोप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कृष्णा गोप सोमवार को करीब चार बजे अपराह्न अपनी बाइक बैंक के सामने खड़ी कर साप्ताहिक हाट से सब्जी खरीदने गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना को लेकर पीड़ितथाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। दिनदहाड़े बैंक के सामने से बाइक चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.