गुमला, मार्च 27 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के छोटा चपका गांव निवासी करीब 50 वर्षीय जमुना उरांव का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार जमुना उरांव बुधवार की शाम नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद घर से निकल गया था। मारपीट में घायल पत्नी का इलाज ग्रामीणों की मदद से कराया गया। इसके बाद देर शाम तक जमुना घर वापस नहीं लौटा।शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान जमुना उरांव के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और मौत के कारणों...