गुमला, मई 30 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर और किशोरी द्वारा कीटनाशक दवा सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना में किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि किशोर का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- फालोअप : गमगीन माहौल में किशोरी और युवक का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातममामले का विवरण मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पुत्री 25 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के ही एक किशोर के साथ चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की,लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 29 मई की शाम करीब सात बजे किशोरी सरनाटांड़ स्थित एक खेत में फसल की देख-रेख के लिए बने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। सूचना मिलने पर परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला ले गए...