गुमला, मई 18 -- घाघरा, प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक स्थित जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर परिसर में सोमवार को कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालु कलश लेकर पतागांई नदी पहुंचे। जहां आचार्य प्रेम कुमार मिश्रा और धनंजय नाथ पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी कराई। इसके बाद श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के जयकारे लगाते हुए मंदिर लौटे।मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ। मंदिर की पुजारी प्रभा देवी ने बताया कि पिछले 55 वर्षों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा इस बार 12 कीर्तन मंडलियां भगवान महाप्रभु के दरबार में कीर्तन प्रस्तुत कर रह...