गुमला, अप्रैल 8 -- घाघरा प्रतिनिधि घाघरा प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में बुधवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। जिला कॉर्डिनेटर सत्यजीत मंडल की मौजूदगी वाले इस बैठक में विद्यालयों के संचालन को बेहतर बनाने व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर से चर्चा की गई। इस दौरान आधार आधारित बच्चों की सूची तैयार करने,सामान्य वर्ग के बच्चों में साइकिल वितरण, पीटीएम लिंक का उपयोग और उपस्थिति रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही यू-डायस प्रोग्रेशन,विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान व सूची तैयार करने और कक्षा में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बैठक में स्मार्ट क्लास व आईसीटी के प्रभावी उपयोग,विद्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने और पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों की नियमित निगरानी करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.