नई दिल्ली, फरवरी 5 -- यूपी में लखनऊ से बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर आने और जाने वालों के लिए मुश्किलें बढ़़ने वाली हैं। बाराबंकी-बहराइच हाईवे के घाघरा नदी के संजय सेतु की मरम्मत के लिए दो महीने यानि 60 दिन के लिए यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इसे यातायात के लिए रोकने की संभावित तिथि 17 फरवरी तय की गई है। पुल की मरम्मत के दौरान लखनऊ से नेपाल, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर को जाना-जाना बंद रहेगा। इससे बहराइच व श्रावस्ती के वाहनों को सीतापुर से चहलारीघाट और गोंडा व बलरामपुर के वाहनों को अयोध्या के माध्यम से लखनऊ के लिए संचालित करने की व्यवस्था रहेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि संजय सेतु करीब 45 साल पुराना है। यह नेपाल व पांच जिलों के आवागमन का एक मात्र मार्ग है। इस सेतु के एक्सपेंशन ज्वाइंट में दर...