नई दिल्ली, मार्च 10 -- लखनऊ से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जाने वालों के लिए घाघरा पुल निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। देवीपाटन मंडल के साथ कई जिलों की लाइफ लाइन माने जाने वाले घाघरा नदी पर संजय सेतु की मरम्मत के दौरान 15 अप्रैल से 15 जून तक दो माह तक बंद रहेगा। जर्जर संजय सेतु से गुजरने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। फिलहाल हल्के वाहनों के दो लेन का पैंटून पुल का निर्माण चल रहा है। एनएचएआई अफसरों ने गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या और सीतापुर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें आगामी 15 अप्रैल से 15 जून तक पुल की मरम्मत की बात कही गई है। साथ ही पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.