बहराइच, जुलाई 17 -- जरवलरोड,संवाददाता। दो माह बंद रखकर तीन करोड़ रुपये मरम्मत पर खर्च होने के बावजूद बहराइच-लखनऊ हाईवे के घाघरा घाट पर बने संजय सेतु के ज्वाइंटर में फिर दरारें पड़ गई हैं। इसकी वजह से शुक्रवार को दोपहर एकतरफा वाहनों को रोकर एनएचआई के इंजीनियरों की ओर से दरारें भरी गई हैं। लगभग तीन घंटे तक पुल से गुजरने वाले वाहनों की गति पर ब्रेक लग रहा है। लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर आवागमन करने वाले मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले संजयसेतु को दो माह मरम्मत के बाद 16 जून को खोला गया था। इस दौरान एनएचआई की ओर से पुल के सभी ज्वाइंटरों को बदला गया था। पूरी तरह से पुल को नए रंग में ढाला गया था। इस पर लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया था,जबकि दो माह तक वाहनों का आवागमन बंद रहा।...