घाघरा पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल
गुमला, जून 11 -- घाघरा। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने झारखंड सहित अन्य राज्यों से गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस किया। गुरुवार को थाना परिसर में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश निवासी जीतू जितेंद्र श्रीवास्तव का मोबाइल भी बरामद हुआ। जिसे संबंधित थाने के माध्यम से सुपुर्द किया जाएगा। इसके अलावा विशाल कुमार (घाघरा), सुनील कुमार साहू (घाघरा), कामेश्वर उरांव (कुराग), मनदीप कुमार तिवारी (लातेहार), मोतीलाल राम (नौनी), संजना कुमारी (नवाडीह), राजकुमार मांझी (घाघरा बाजार टांड़) और राजेंद्र प्रसाद (सिमडेगा) के मोबाइल शामिल थे।कुल आठ मोबाइल में से चार धारक अन्य जिलों से होने के कारण केवल पांच लोगों को मोबाइल सौंपा गया। मौके पर एएसआई मृत्युंजय मिश्रा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.