बहराइच, जून 5 -- जरवलरोड (बहराइच)। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत का काम पूरा हो गया। एनएचएआई के अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है। डीएम की हरी झंडी का इंतजार है। पांच जून को आवागमन शुरू होने की बात कही गई थी। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाघरा घाट पुल पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का काम लगभग 50 दिनों तक चला है। 16 अप्रैल से चल रहे कार्य के चलते पुल पर यातायात बंद कर दिया गया था। आवागमन के लिए अस्थायी पीपा पुल का सहारा लिया जा रहा था। एनएचएआई की देखरेख में कराए गए मरम्मत कार्य के पूर्ण होने के बाद 5 जून से पुल को यातायात के लिए खोलने की तैयारी थी। यह भी पढ़ें- घाघरा पर संजय सेतु तैयार, डीएम की हरी झंडी का इंतजार अब अंतिम निर्णय जिला प्रशासन के स्तर पर होना है। अधिकारियों के अनुसार पुल पर सभी तकनीकी कार्य पूरे कर ...