आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी गंगापुर गांव में रविवार की दोपहर घाघरा नदी में भैस धोने गया युवक डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को भी पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नदी में युवक की तलाश करती रही। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सबितपुर गांव निवासी 18 वर्षीय राजन पुत्र संजय दस दिन पूर्व अपने ननिहाल में महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी गंगापुर गांव आया था। रविवार को वह घाघरा नदी में भैंस धोने गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में आने से डूब गया। यह भी पढ़ें- भैंस धोने गया युवक घाघरा नदी में डूबा, तलाश जारी यह भी पढ़ें- नहाते वक्त गंगा में डूबा किशोर, तलाश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...