आजमगढ़, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अराजी गंगापुर गांव में रविवार दोपहर भैंस धोने गया युवक गंगा नदी में डूब गया। सोमवार को दूसरे दिन भी उसका सुराग नहीं लगा। एनडीआरएफ की टीम ने नदी में करीब 15 किलोमीटर तक तलाश की। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सबितपुर गांव निवासी 18 वर्षीय राजन पुत्र संजय दस दिन पूर्व अपने ननिहाल महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी गंगापुर गांव आया था। रविवार को वह घाघरा नदी में भैंस धोने गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में समा गया। यह भी पढ़ें- घाघरा नदी में डूबे युवक की तलाश जारी रविवार की शाम से ही नदी में उसकी तलाश की जाती रही। पहले दिन स्थानीय गोताखोरों ने तलाश किया। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। सोमवार को ...