बहराइच, जून 8 -- बहराइच,संवाददाता। जरवलरोड, संवाददाता। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाघरा घाट के संजय सेतु पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया। जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी के निर्देश के बाद सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे पुल को आमजन के लिए खोल दिया गया। फिलहाल छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। अभी भारी वाहनों की आवाजाही नहीं शुरू की गई है। कुछ दिन ट्रायल के बाद बसों और ट्रकों को आने जाने की अनुमति मिलेगी। क्षेत्रवासियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुल पर बीते 16 अप्रैल से मरम्मत का कार्य चल रहा था। दो महीने के भीतर पुल बनाने का टारगेट था जो 10 दिल पूर्व ही पूरा कर लिया गया। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों तथा अस्थायी पीपा पुल से होकर गुजरना प...