आजमगढ़, सितम्बर 16 -- लाटघाट हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित घाघरा नदी के जलस्तर में 14 सेमी. और बढ़ाव दर्ज किया गया। डिघिया गेज पर नदी खतरे के निशान से 20 सेमी. ऊपर बह रही है। लगभग पांच हजार आबादी बाढ़ के पानी से घिरी है। कटान भी जारी है। बदरहुआ गेज पर रविवार को नदी का जलस्तर 71.16 मीटर पर था। सोमवार को शाम चार बजे 71.30 मीटर पर आ गया ।24 घंटे में 14 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। इस गेज पर नदी खतरे के निशान से 38 सेमी. नीचे बह रही है। डिघिया गेज पर रविवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 70.48 मीटर पर था। सोमवार को शाम चार बजे 70. 60 मीटर पर हो गया। 24 घंटे में यहां पर 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। डिघिया गेज का खतरा बिंदु 70. 40 मीटर है । खतरा बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर है। घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि...