गुमला, जुलाई 10 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सीसी कोटाम निवासी राजा खान ने गुमला थाना में आवेदन देकर अपनी 16 वर्षीय भांजी नेहा खातून के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि नेहा घाघरा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...