संतकबीरनगर, मई 23 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजौली के राजस्व गांव घाघरा में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच किया गया। मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर केंद्र का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने नए स्वास्थ्य केंद्र के खुलने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।उद्घाटन समारोह में विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन से ग्रामीणों को छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी...