अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंचने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। टांडा पम्प नहर, महरीपुर में शुक्रवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 85.52 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 85.56 मीटर से महज 0.04 मीटर यानी चार सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि राहत की बात यह है कि विगत दिवस की तुलना में नदी का जलस्तर घट रहा है। इसके बावजूद जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सिंचाई विभाग के दैनिक बाढ़ विवरण के अनुसार 21 अगस्त की सुबह आठ बजे सरयू नदी का जलस्तर टांडा पम्प नहर, महरीपुर में खतरे के निशान के बेहद करीब बना रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी शुरू कर रखी है और संबंधित विभाग...