घाघरा की डॉ. संतोषी को प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में मिला अहम दायित्व
गुमला, जून 10 -- घाघरा प्रतिनिधि। रांची विवि की सहायक प्राध्यापिका,योगासन विशेषज्ञ घाघरा निवासी डॉ.संतोषी को प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में संपर्क विकास अधिकारी ( के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दायित्व के तहत उन्होंने विभिन्न देशों से आए पदाधिकारियों व खिलाड़ियों के बीच समन्वय स्थापित किया और आयोजन के दौरान सभी आवश्यक सुविधाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित कराया।डॉ. संतोषी इससे पूर्व राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स सहित कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। योगासन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें योगासन भारत द्वारा बेस्ट टेक्निकल ऑफिशियल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का ऑनलाइन उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.