मुजफ्फरपुर, जून 6 -- गायघाट। बखरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में शनिवार को गायघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि बखरी निवासी पप्पू कुमार के घर में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर रखी हुई थी। थानेदार राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 21 कार्टन एवं दो बोरी में रखी विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित पप्पू कुमार अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...