गिरडीह, मार्च 14 -- घर से हुई हजारों रुपए की सम्पत्ति की चोरी गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत के पहरीडीह गांव से चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखी नगदी समेत जेवरात की चोरी कर ली है।भुक्तभोगी मो सत्तार ने बताया कि सुबह जब वे नींद से उठे तब घर का ताला टूटा हुआ देखा जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने कहा कि चोरों ने घर में रखे बक्सा का ताला तोड़कर बक्सा में रखे जेवरात की चोरी कर ली जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।भुक्तभोगी के द्वारा गांडेय थाना में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है।चित्र परिचय - 14 जीआरडी203 घर में बिखरा हुआ सामान।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...