आजमगढ़, जुलाई 25 -- तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के शुकुलपुर मोड़ के समीप गुरुवार को बाइक से स्कूल जा रहे अध्यापक को बाइक सवार हमलावरों ने लोहे की राड और चेन से हमला कर घायल कर दिया। घायल अध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छह दिन पूर्व तरवां थाना के समीप अध्यापक के पिता पर भी हमलावरों ने हमला किया था। पुलिस अभी तक इस मामले में कार्रवाई भी नहीं कर सकी, तभी पिता के बाद पुत्र को भी हमला कर घायल कर दिया।

घायल अध्यापक का विवरण तरवां गांव निवासी 40 वर्षीय सदानंद सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह गुरुवार की सुबह करीब दस बजे घर से बाइक पर सवार होकर प्राथमिक विधालय पट्टी भिखारी जा रहे थे। सदानंद का आरोप है कि वे शुकुलपुर मोड़ के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने लोहे की राड और चेन से हमला कर उन...