मुरादाबाद, फरवरी 13 -- घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया जाता है कि बेटी रोजाना की तरह सुबह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए स्कूल पहुंचे, तो शिक्षक ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल नही पहुंची, काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिं...