हरदोई, मार्च 20 -- सांडी। गुरुवार को घर से स्कूल के लिए निकला छात्र लापता हो गया। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की ओर से थाने पर सूचना दी गई। हाईवे किनारे के गांव घटकना निवासी पुरुषोत्तम हूंसेपुर स्थित ज्ञानगंगा इण्टर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। पिता आनंदस्वरूप के मुताबिक, गुरुवार की सुबह वह कॉलेज जाने के लि घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक, गांव निवासी साथी के मोबाइल से उसने किस को कॉल की। इसके बाद से घर नहीं लौटा। परेशान परिजनों की ओर से शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी गई। हल्का इंचार्ज अंकुर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...