घर से स्कूल के लिए निकला किशोर लापता
कन्नौज, अगस्त 9 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हर्षवर्धन नगर सरायमीरा से 14 वर्षीय किशोर स्कूल जाने के लिये घर से निकला और लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरायमीरा चौकी के हर्षवर्धन नगर निवासी विद्यानिवास अग्निहोत्री का 14 वर्षीय पुत्र जयन्त अग्निहोत्री निजी इंटर कॉलेज में पढ़ता है। वह मोहल्ले में कोचिंग भी पढ़ने जाता है। परिजनों के मुताबिक, 6 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे जयन्त स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला और रास्ते से लापता हो गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, परिजनों को उसकी चिंता हुई। किशोर की तलाश में परिजनों ने इलाके का चप्पा चप्पा छान मारा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.