बदायूं, नवम्बर 20 -- इस्लामनगर। क्षेत्र के कस्बा रूदायन वार्ड नंबर चार में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पंकज पुत्र थाना सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 17 नवंबर को पिकअप लेकर बुलंदशहर मंडी गया हुआ था। इस दौरान उनकी मां अनारो देवी और पत्नी मीरा देवी घर पर मौजूद थीं। अगले दिन 18 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि घर में चोरी हुई है। घरों से चोरी गई संपत्ति में 60 हजार रुपए नगद, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सोने की लोंग, दो सोने के कुंडल और एक गुच्छा चांदी शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.