मुरादाबाद, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोधी हाईवे स्थित अख्तर अली 35 वर्ष 27 जनवरी की शाम बजे घर से रामपुर दोराहा से दुकान का सामान लेने के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे, तब जाकर परिजनों ने 28 जनवरी की सुबह को भोजपुर थाने में अख्तर अली की गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने गुमशदगी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। दो दिन पहले अख्तर अली अपने घर से सामान लेने गए थे लेकिन घर नहीं पहुंचे। गुरुवार देर शाम दो दर्जन से अधिक ग्रामवासी थाना भोजपुर पहुंचे और अख्तर अली के तलाश करने के लिए गुहार लगाई। पुलिस ने अख्तर अली के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसकी कॉल डिटेल एवं अंतिम लोकेशन लेने के लिए एसएसपी को एक रिपोर्ट भेजी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जगह-जगह थाने में सूचना दे दी गई है, तलाश की जा रही है...