हापुड़, अप्रैल 24 -- ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 24 अप्रैल को सुबह छह बजे से शाम छह बजे ई-रिक्शा चालक विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था, स्टेशन पर अवैध वसूली, बिना कारण चालान किए जाने समेत अन्य समस्याओं को ई-रिक्शा चालक जोरशोर से उठाएंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुवार को एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक समेत अनेक पदाधिकारी और सदस्यों ने ई-रिक्शा चालकों से जनसंपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल कौशिक, जिलाध्यक्ष वरुण त्यागी, रजत प्रतापति, सुंदर, अनिल कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों के जो रूट बनाए गए हैं वह बहुत छोटे हैं, जिस कारण से उन्हें घूम कर जाना पड़ता और आमदनी भी काफी कम होती है। शहर में ई-रिक्शा चालकों के लिए कोई भी स्टैंड नहीं है...