गंगापार, जून 28 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत अंधियारी गांव में शनिवार देर रात घर से शौच के लिए निकले एक युवक पर आवारा सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह सांड़ को भगाया और युवक की जान बचाई। जानकारी के अनुसार अंधियारी गांव निवासी 22 वर्षीय सुभाष विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा शनिवार रात करीब 12 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकला था। तभी पहले से खड़े एक आवारा सांड़ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले से युवक जमीन पर गिर पड़ा और मदद के लिए शोर मचाने लगा। युवक की आवाज सुनकर परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल सुभाष को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। ग्रामीणों क...