बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री बीते 25 मई सुबह करीब चार बजे अचानक घर से लापता हो गई। पीड़ित पिता ने कहा कि मेरी बेटी को दुर्गा प्रसाद पुत्र बेचू उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपने साथ भगा ले गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर 28 मई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- युवती को बहला फुसलाकर भगाया, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...