पीलीभीत, जून 23 -- पूरनपुर। तीन दिन पहले घर से गायब हुई महिला का शव जनपद शाहजहाँपुर में हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिलने से खलबली मच गई। महिला के लापता होने के बाद परिजनों की ओर से पूरनपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने महिला का शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- निचली गंगा नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनीमहिला का विवाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर की रहने वाली रुपिंदर कौर (38 ) का शनिवार को ससुराल में विवाद हो गया था। विवाद के बाद रुपिंदर कौर घर से गायब हो गई थीं। मायके वालों ने काफी तलाश किया लेकिन रूपिंदर का पता नहीं चल सका। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस महिला की खोजबीन कर रही थी। यह भी पढ़ें- शारदा नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शवघटनास्थल पर शव की...