जौनपुर, फरवरी 27 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत थाना क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक दिन पहले से लापता वृद्ध महिला का शव कुएं में मिला। फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह गांव निवासी मखंचु बिंद बगीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रवींद्र सिंह के मकान के सामने स्थित कुएं में उनकी नजर पड़ी तो अंदर एक महिला का शव दिखाई दिया। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। महिला की पहचान 75 वर्षीय विद्या शर्मा पत्नी स्व. सीताराम शर्मा के रूप में हुई। वह बुधवार को ही रहस्यमय परिस्थिति में घर ...