सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला बैलिहवा से तीन दिन पूर्व लापता एक वृद्ध का सोमवार देर शाम सोनौली नाला फाटक के पास से शव बरामद हुआ है। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैजनथा टोला बैलिहवा निवासी रामसुमेर (70) 27 मार्च की दोपहर घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 30 मार्च यानी सोमवार को उनकी पत्नी जुग्गा ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच सोमवार देर शाम सोनौली ...