मेरठ, मार्च 29 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित जुरानपुर रेलवे लाइन पर शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमेद्र पुत्र रामपाल, निवासी गगोल के रूप में हुई है। बताया गया है कि रमेंद्र शनिवार शाम से घर से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। प्राथमिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...