चित्रकूट, मार्च 7 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव में बीते दो मार्च की रात रहस्यमय तरीके से लापता युवक का शव घर के समीप ही कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक दिन पहले ही गुरुवार को परिजनों ने युवक का सुराग न लगने से आक्रोशित होकर सरैंया कस्बे में जाम लगाया था।गढ़चपा निवासी श्यामलाल के 20 वर्षीय बेटे राजकरण उर्फ लाला की आगामी 14 मार्च को शादी होनी थी। राजकरण पिछले दो मार्च की रात लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक दो मार्च की देर शाम खाना खाने के बाद राजकरण घर में अपनी चारपाई पर सो गया था। सुबह देखा तो वह गायब था। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। राजकरण अपना मोबाइल फोन भी घर म...