घर से लापता युवक का कादरचौक के जंगल में मिला शव
बदायूं, सितम्बर 6 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक का शव कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सरकी के पास जंगल में मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो शव की शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बिना बताए घर से निकला था। युवक के चेहरे पर चोट और झुलसने के निशान कई कहानी बयां कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शनिवार की सुबह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सरकी के जंगल में युवक का शव बिजली लाइन के नीचे मिला। युवक के चेहरे पर चोट जैसे निशान दिखने के साथ ही झुलसने के भी कई जख्म थे। शनिवार की सुबह गांव वाले जंगल में निकले तो युवक का शव देखकर सभी हैरत में पड़ गए। सूचना मिलने के बाद कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंच गई。
शव की पहचान इसके बाद शव की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.