काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। पुलिस ने लापता किशोरी को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर घटना में सम्मिलित युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को काशीपुर निवासी एक महिला ने 14 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी शिवनाथ व्यापारी उर्फ भोले पुत्र दिलीप व्यापारी निवासी ग्राम चंदिया जारा थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। वहीं किशोरी की सकुशल बरामद की। पुलिस मुकदमें में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...