घर से लापता टेंपो चालक गजरौला में मिला
बरेली, जुलाई 13 -- लापता टेंपो चालक पुलिस को गजरौला में मिला। कर्ज का बोझ बढ़ने की वजह से वह घर से चला गया था। वह परिज को मैसेज कर रुपये मांग रहा था। रिछोला किफायतुल्ला गांव में रहने वाले टेंपो चालक मोहम्मद जावेद शुक्रवार दोपहर किसी का फोन आने पा बाइक लेकर घर से निकल गए थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रात में जावेद के नंबर से उसके दोस्त कमरुद्दीन के मोबाइल पर मैसेज आया कि मैं कहीं फंस गया हूं, जल्दी घर आ जाऊंगा। इसके बाद रात 12:24 बजे जावेद के ही मोबाइल से उसके छोटे भाई चांद बाबू के मोबाइल पर 40 हजार रुपए भेजने का मैसेज आया। यह देख परिजन को अपहरण का शक हुआ। इस पर मां रईस बानो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में मिली। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.