चंदौली, अप्रैल 3 -- धानापुर। धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ान में एक अप्रैल को शाम करीब चार बजे पंद्रह वर्षीय आकाश बिन्द घर से साइकिल लेकर निकाला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। जब उसका पता नहीं चला तो थक हारकर दूसरे दिन गुरुवार को उसके दादा रंजीत बिंद ने थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस किशोर के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसकी तलाश मौके पर चौकी प्रभारी भदाहू खड़ान और आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...