मिर्जापुर, मई 24 -- पड़री (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के बसारी गांव में घर से पांच दिन से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या की आशंका को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बसारी गांव निवासी मोहन बिंद की 15वर्षीय पुत्री कविता बुधवार रात भोजन करने के बाद अपनी मां रीता देवी के साथ घर में सोई थी। परिजनों के अनुसार देर रात करीब 12 बजे के बाद वह अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

शव मिलने की घटना रविवार सुबह गांव के लोग शौच के लिए बाहर निकले तो गांव से पूर्व दिशा में स्थित नाले के पास किशोरी का शव पड़ा मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौक...