गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। डीएलएफ फेज-तीन में चोरों ने घर की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये जेवरात व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। बदमाश घर के पीछे स्थित बायोडाटा पार्क के रास्ते आए और खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर भीतर दाखिल हुए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 70 वर्षीय सुभाष चंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मई की सुबह करीब सात बजे जब वह सोकर उठे, तो उन्होंने देखा कि ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। चूंकि परिवार के सभी सदस्य ऊपर थे, इसलिए संदेह होने पर उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा। वहां बायोडाटा पार्क की ओर वाली खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी और खिड़की खुली हुई मिली। यह भी पढ़ें- मकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत आठ लाख का म...