मुजफ्फरपुर, जून 19 -- साहेबगंज। वासुदेवपुर सराय पंचायत के मुशहरी टोला गांव में गुरुवार की रात चोरों ने राजेंद्र मुखिया के घर से 1.60 लाख नकद, गहने एवं कीमती कपड़े की चोरी कर ली। गृहस्वामी की पत्नी राजपति देवी ने थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात चार चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह सरेह में खाली बक्सा फेंका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...